रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 युवकों से लाखों की ठगी, रेलवे का पूर्व कर्मचारी निकला आरोपी

यूपी के अलग-अलग ज़िलों से करीब 60-70 युवकों के साथ नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब सभी युवक इंटरव्यू देने के लिए अपने दस्तावेज़ों के साथ गोरखपुर स्थित नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की मैकेनिकल वर्कशॉप पहुंच गए। जांच में रेलवे के पूर्व कर्मचारी दीपक सिंह का नाम सामने आया है।

Load More