पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के 5,066 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए 23 सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। 50% अंकों से साथ 10वीं कक्षा पास करने वाले योग्य उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 15-24 वर्ष होनी चाहिए और उनके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है।