रेलवे में होगी 11000 से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के ज़रिए देश के अलग-अलग रेलवे ज़ोन में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 जून 2026 तक जारी रहेगी।