रेलवे से जुड़ी इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, ₹1745 करोड़ का हुआ है मुनाफा

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन के शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 4% से अधिक उछलकर ₹136.90 के स्तर पर पहुंच गए। यह तेज़ी पहली तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आई। रेल कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹1,745.69 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10.7% अधिक है।