भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) ने पहली तिमाही में ₹6,915 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह पिछले साल की पहली तिमाही के ₹6,766 करोड़ के रेवेन्यू के मुकाबले 2.2% अधिक है। वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹1,745 करोड़ रहा है जो पिछले साल के मुकाबले 10.7% अधिक है। कंपनी के शेयर में मंगलवार को 2.73% की गिरावट आई है।