रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर गिरकर लुढ़कते हुए नीचे आई लड़की, वीडियो की सच्चाई जानकर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक लड़की रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर गिरकर लुढ़कती दिख रही है और जैसे ही एक महिला उसकी मदद के लिए आती है तो वह उठकर हंसने लगती है। दरअसल, उसने रील बनाने के लिए ऐसा किया था। यह जानकर लोग X पर भड़क गए और कई ने कार्रवाई की मांग की है।