inshorts

हवा में अटकी 40 लोगों की जान, रीवा में 3 बार लैंडिंग नाकाम, फिर वाराणसी पहुंचा विमान

इंदौर से रीवा (मध्य प्रदेश) जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-7171 को शनिवार को तेज हवाओं के कारण रीवा एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग की कोशिश नाकाम होने के बाद वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। 40 से अधिक यात्री 35 मिनट आसमान में रहे। बाद में सुरक्षित लैंडिंग हुई, लेकिन आगे की उड़ानें 3 घंटे 20 मिनट लेट हो गईं।