रेवेन्यू में 54% की बढ़त के बाद स्विगी को हुआ ₹1,092 करोड़ का घाटा, फोकस में रहेंगे शेयर
फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी का ऑपरेशनल रेवेन्यू जुलाई-सितंबर 2025 में 54.4% बढ़कर ₹5,561 करोड़ हो गया है। रेवेन्यू में इस बढ़त के बावजूद इस अवधि में कंपनी ने ₹1,092 करोड़ का नेट लॉस दर्ज किया जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹626 करोड़ के घाटे से 74.4% अधिक है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को फोकस में रह सकते हैं।