रेवेन्यू में हेरफेर के आरोप में राजेश एक्सपोर्ट्स को दोषी ठहराते हुए SEBI ने आदेश में क्या कहा?
सेबी ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी के रूप में विख्यात राजेश एक्सपोर्ट्स पर ₹15.15 लाख करोड़ के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। सेबी ने आदेश में कंपनी और उसके मालिक को जांच में पूर्ण सहयोग करने, दस्तावेज़ प्रस्तुत करने और 30 दिनों के अंदर प्रश्नों का जवाब देने का निर्देश दिया।