रावण के अब तक के सबसे ऊंचे पुतले का राजस्थान में हुआ दहन, बनाने में लगे थे 4 महीने
कोटा (राजस्थान) में गुरुवार को दशहरा पर अब तक के सबसे ऊंचे करीब 233 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस पुतले को ₹44 लाख की लागत से करीब 4-महीने में तैयार किया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली के नाम था जहां 210 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया था।