रिश्ते का कत्ल: यूपी में बेटे ने बाप को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला
अयोध्या (यूपी) में एक शख्स ने ज़मीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की हत्या कर दी है। स्कूल में सफाई कर रहे बुज़ुर्ग पर छोटे बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया था। इसके बाद युवक 15 किमी दूर बीकापुर थाने पहुंचा जहां उसने कहा, "साहब मैंने अपने पिता की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।"