रिश्ते रहेंगे मज़बूत, बजट रहेगा सेफ, दोस्तों-परिवार के साथ ऐसे तय करें पैसों की सीमा
परिवार-दोस्तों संग आउटिंग, गिफ्टिंग या उधारी के कारण अक्सर बजट बिगड़ता है जिससे बचने के लिए वित्तीय सीमाएं तय करना ज़रूरी है। साल की शुरुआत में गिफ्ट्स और सोशल लाइफ का अलग बजट बनाएं। महंगे प्लान्स के बजाय कम बजट वाले विकल्प चुनें और बिना झिझक स्पष्टता से 'न' कहना सीखें। इससे रिश्तों में कड़वाहट के बिना बचत सुरक्षित रहेगी।