रिश्तेदार की कंपनी में नौकरी करने से बचने के लिए गुजरात में शख्स ने काट ली हाथ की 4 उंगलियां

पुलिस के अनुसार, सूरत (गुजरात) में 32 वर्षीय एक शख्स ने अपने रिश्तेदार की हीरा कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी करने से बचने के लिए अपने बाएं हाथ की 4 उंगलियां चाकू से काट ली हैं। बकौल पुलिस, उसने बताया था कि वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गया था और होश आने पर उसे उंगलियां कटी मिली थीं।