कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रिश्तेदारों को वंदेभारत एक्सप्रेस में बैठाने आए 12-लोग ट्रेन के कोच में चढ़ गए। इसी दौरान ऑटोमैटिक गेट बंद हो गए और ट्रेन चल पड़ी। बिना टिकट यात्रा कर रहे इन लोगों ने उतरने के लिए हंगामा किया। करीब 150-किलोमीटर बाद इटावा स्टेशन पर उन्हें उतारा गया। RPF ने यात्रियों से ₹36,000 जुर्माना वसूला गया है।