अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान ने पहली शादी के 10 महीने बाद 2 अगस्त को दूसरी शादी करने की पुष्टि की है। उन्होंने हाल ही में दूसरी पत्नी संग तस्वीरें वायरल होने के बाद यह पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हाल ही में पत्नी को एक चैरिटी कार्यक्रम में ले गया था...इतनी सी बात पर इतनी धारणाएं बनाना...दुर्भाग्यपूर्ण है।"