राशिद खान ने 3 अफगान क्रिकेटरों की मौत के बाद अपने X बायो से PSL टीम का नाम हटाया
पाकिस्तान के हवाई हमले में तीन युवा अफगानी क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानी ऑल-राउंडर राशिद खान ने अपने X हैंडल के बायो से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की लाहौर कलंदर्स टीम का नाम हटा दिया है। गौरतलब है, राशिद 2021 में लाहौर कलंदर्स में शामिल हुए थे और वह तीन पीएसएल खिताब जीत चुके हैं।