राशिद खान ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बने
अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 115वें मैच में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वह शेन वॉर्न (125 मैच) को पछाड़कर दूसरे सबसे तेज़ 200 विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं।