सीबीआई ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण भुल्लर को ₹5 लाख रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मामले में राहत देने के लिए भुल्लर रिश्वत ले रहे थे और सीबीआई को उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके दफ्तर व आवास पर तलाशी ली।