एक ट्रेन में कथित तौर पर सीट के लिए घूस लेने वाले टीटीई का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह वीडियो बनते देख यात्री के पैसे लौटाता दिख रहा है। इसके बाद उसने कहा, "टिकट नहीं बना रहा, अब...आपको उतारूंगा।" इसके बाद उसने कहा, "ऑन ड्यूटी टीटीई का वीडियो बनाने पर 7 साल की जेल और ₹7,000 का जुर्माना है।"