रिश्वत लेने वालों की अब खैर नहीं! EPFO ने बताया कैसे करें शिकायत

ईपीएफओ ने अपने कर्मचारी और सब्सक्राइबरों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की रिश्वत लेन-देन से बचें क्योंकि ईपीएफओ की सारी सुविधाएं फ्री में दी जाती हैं। वहीं, ईपीएफओ ने बताया कि रिश्वत मांगे जाने पर www.portal.cvc.gov.in के माध्यम से शिकायत की जा सकती है और डाक के माध्यम से भी शिकायत विभाग को भेज सकते हैं।