inshorts

रोशनी के बाद का अंधेरा अच्छा नहीं: अयोध्या में दीपोत्सव के बाद का वीडियो शेयर कर अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में हुए दीपोत्सव के बाद की स्थिति का वीडियो X पर शेयर कर लिखा है, "सच तो ये दृश्य हैं...वो नज़ारा नहीं जिन्हें दिखाकर लोग चले गए। रोशनी के बाद का ये अंधेरा अच्छा नहीं।" वीडियो में लोग दीपोत्सव के बाद बोतल और छोटी बाल्टियों में तेल भरते हुए नज़र आ रहे हैं।