रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध हालत में हुई मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में थे आरोपी
पटना (बिहार) में खान सर की कोचिंग पर हमले को लेकर गिरफ्तार ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस खान सर के कोचिंग पर हुए हमले के मामले में आरोपी थे और एफआईआर दर्ज होने के बाद वह 6-7 दोस्तों संग नेपाल में रह रहे थे।