राष्ट्र निर्माण में हिंदू समुदाय ने अहम भूमिका निभाई: द. अफ्रीका के उप-राष्ट्रपति

दक्षिण अफ्रीका के उप-राष्ट्रपति पॉल मशाटीले ने जोहान्सबर्ग में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के बहु-सांस्कृतिक केंद्र और मंदिर के प्रथम चरण का उद्घाटन किया है। इस दौरान मशाटीले ने कहा, "हमें राष्ट्र निर्माण में हिंदू समुदाय की भूमिका पर विचार करना चाहिए। इस समुदाय ने हमारे विविधतापूर्ण समाज के सामाजिक ताने-बाने को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।"