राष्ट्रीय छुट्टियों को 'ड्राई डे' क्यों घोषित किया जाता है?
गणतंत्र दिवस सहित धार्मिक अवसरों और राष्ट्रीय छुट्टियों पर 'ड्राई डे' घोषित किया जाता है। ड्राई डे घोषित करने का मकसद सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और अलग-अलग संस्कृतियों व धर्मों के लिए सम्मानजनक माहौल बनाए रखना है। यह रोक समाज को याद दिलाती है कि ये छुट्टियां मौज-मस्ती करने के मौके नहीं हैं बल्कि देशभक्ति और आत्म-चिंतन के मौके हैं।