राष्ट्रीय पैरा ऐथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, UP के पार्क में मिला शव

राष्ट्रीय पैरा ऐथलीट चिराग त्यागी शनिवार को गाज़ियाबाद (यूपी) स्थित एक पार्क में मृत पाए गए। वह सुबह दिल्ली स्थित अपने हॉस्टल से अपने गांव बसंतपुर सैथली के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार, उनकी पीठ पर एक छेद मिला है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Load More