प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जीतने वाले बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान मिज़ोरम की 9-वर्षीय गायिका एस्थर लालदुहावमी हनामते ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने 'मां तुझे सलाम' गीत गाया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर इसका वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है, हनामते को कला और संस्कृति के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है।"