inshorts

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार जीतने वालीं मिज़ोरम की हनामते का देशभक्ति गीत गाते वीडियो हुआ वायरल

मिज़ोरम की 9 वर्षीय कलाकार एस्थर लालदुहावमी हनामते को कला और संस्कृति के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अब उनका 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' देशभक्ति गीत गाते हुए पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। हनामते, असम राइफल्स के साथ राष्ट्रगान 'जन गण मन' और 'मां तुझे सलाम' गाने के बाद चर्चा में आई थीं।