राष्ट्रपति को 'बेचारी महिला' कहने पर सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार में दर्ज हुआ केस
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 'बेचारी महिला' कहे जाने के बाद शनिवार को मुज़फ्फरपुर (बिहार) में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। ओझा ने गांधी परिवार पर राष्ट्रपति को अपमानित करने का आरोप लगाया है।