राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड पर बागपत (यूपी) में दीपावली पर गोली चलाने वाले 2 लोगों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी धीरज गोली लगने से घायल हो गया। उसका भाई प्रवीण तोमर उर्फ मोनू गन्ने के खेत में छिपकर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पकड़ा गया।