राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, "मैं भारत और विश्वभर में सभी भारतीयों को दिवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।"