राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल जाएंगी महाकुंभ, संगम में लगाएंगी डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाएंगी। आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 8 घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम में स्नान करने के साथ ही वह अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।