राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छठ पूजा में हुईं शामिल, शेयर की तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित छठ पूजा समारोह में भाग लिया जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने 'X' पर शेयर की हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने सूर्य देव और छठी मइया की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, "छठ पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है।"

Load More