राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शेयर किया विकलांगों द्वारा संचालित 'मिट्टी कैफे' का वीडियो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को 'X' पर राष्ट्रपति भवन में स्थित 'मिट्टी कैफे' का वीडियो शेयर किया। यह कैफे विकलांगों द्वारा संचालित किया जाता है। राष्ट्रपति ने इसे समावेशन, समानता और असीम संभावनाओं का प्रतीक बताया है। उन्होंने लिखा कि यह कैफे समाज को अधिक समावेशी और संवेदनशील बनाने की प्रेरणा देता है।