राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर सोनिया-राहुल की टिप्पणी की राष्ट्रपति भवन ने की निंदा
राष्ट्रपति भवन ने संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है, "इन टिप्पणियों से सर्वोच्च पद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।" राष्ट्रपति भवन ने कहा, "राष्ट्रपति पूरे भाषण के दौरान थकी नहीं थीं। ऐसी टिप्पणियां गलत और दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिनसे बचा जा सकता था।"