राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को राफेल फाइटर जेट से भरेंगी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को राफेल फाइटर जेट से उड़ान भरेंगी। यह उड़ान अंबाला (हरियाणा) एयरफोर्स स्टेशन से भरी जाएगी जहां राफेल विमानों का पहला स्क्वाड्रन तैनात है। राष्ट्रपति भवन ने बताया कि यह उड़ान भारतीय वायुसेना की क्षमता और तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से होगी। अप्रैल-2023 में राष्ट्रपति मुर्मु ने सुखोई-30 एमकेआई जेट में उड़ान भरी थी।