राष्ट्रपति ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और संविधान की यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "हम, निकट भविष्य में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"