राष्ट्रपति भवन परिसर में पहली बार कोई शादी होने जा रही है जिसमें सीआरपीएफ अधिकारी पूनम गुप्ता दुल्हन और सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश कुमार दूल्हा बनेंगे। शादी आज (बुधवार) मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में होगी। गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन परिसर में शादी के लिए अनुमति मांगी थी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनके काम और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें मंज़ूरी दी।