राष्ट्रपति भवन में पहली बार हुई शादी की तस्वीर आई सामने

दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के परिसर में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा में पदस्थ सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता व सीआरपीएफ अधिकारी अवनीश कुमार की शादी हो गई। गौरतलब है, यह पहली बार है जब राष्ट्रपति भवन में शादी हुई है। शादी का आयोजन राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में हुआ है।