राष्ट्रपति मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान टला हादसा, केरल में धंसा हेलीपैड का हिस्सा

सबरीमाला मंदिर के दर्शन व अन्य कार्यक्रमों के लिए केरल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त हादसे से बच गया। दरअसल, उनका हेलीकॉप्टर जिस हेलीपैड पर उतरा उसका एक हिस्सा धंस गया था। इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोगों ने हेलीकॉप्टर को धक्का देकर धंसी हुई जगह से बाहर निकाला।

Load More