राष्ट्रपति मुर्मू ने 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इन बच्चों से मुलाकात की और देशहित के विषय पर बात की। इसके अलावा उन्होंने वीर बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "यह दिन पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है।"