राष्ट्रपति मुर्मु ने बाल दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों से की मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन सांस्कृति केंद्र में विभिन्न स्कूलों के बच्चों से मुलाकात की है। उन्होंने X पर बच्चों संग मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर कहा, "बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें आत्मविश्वासी और ज़िम्मेदार नागरिक बनाना आवश्यक है।" बच्चों ने राष्ट्रपति के सामने वंदे मातरम गीत गाया और कविताएं सुनाईं।