राष्ट्रपति मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान से भरी उड़ान, राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी कीं तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है जिसकी तस्वीरें राष्ट्रपति कार्यालय ने X पर साझा की हैं। गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मु भारत की पहली राष्ट्रपति हैं जिन्होंने भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी है। इससे पहले उन्होंने 2023 में सुखोई 30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

Load More