राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से हुई 6 लोगों की मौत पर शोक जताया है। राष्ट्रपति ने कहा, "शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और...प्रार्थना करती हूं कि घायल श्रद्धालु जल्द स्वस्थ हों।" प्रधानमंत्री ने कहा, "भगदड़ में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं।"