राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज़ मनोज कुमार ने लिया संन्यास

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज़ मनोज कुमार ने संन्यास ले लिया है। कुमार ने कहा, "अब मैं 40 वर्ष का हो गया हूं तो यह सोच समझकर लिया गया फैसला है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार एमेच्योर प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकता।" कुमार ने 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।