रोष स्वाभाविक है, क्षेत्र के लोग संयम रखें: सीलमपुर में लड़के की हत्या पर मनोज तिवारी
दिल्ली के सीलमपुर में कुणाल नामक 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर की गई हत्या के मामले में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा "लोगों में रोष स्वाभाविक है लेकिन क्षेत्र के लोग संयम रखें। पुलिस की कार्रवाई में बाधा ना हो, ऐसा प्रयास करें।"