रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों को लगेगा झटका! LPG संकट के बीच 30% तक बढ़ सकते हैं दाम
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट्स खाने के दाम 20-30% तक बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसका बड़ा कारण कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी और गैस की बढ़ती कीमतें मानी जा रही हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो अप्रैल से ही खाने की कीमतें बढ़ सकती हैं।