रूसी तेल खरीदने के लिए हमारे डॉलर का हो रहा है इस्तेमाल: भारत पर 50% टैरिफ को लेकर नवारो
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के करीबी पीटर नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदकर मुनाफा कमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "भारत रियायती दरों पर रूसी तेल की खरीदारी के लिए हमारे डॉलर का इस्तेमाल कर रहा है।" बकौल नवारो, रूस-यूक्रेन संघर्ष से पहले भारत 1% तेल आयात करता था जबकि वर्तमान में यह 30% से ज़्यादा है।