inshorts

रूसी तेल पर सख्ती के बीच रिलायंस ने अपनाया नया रास्ता, खरीदारी पर इन देशों से बड़ी डील

दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने पिछले हफ्ते पश्चिम एशिया से कच्चा तेल खरीदा है। रिलायंस ने कम-से-कम 2.5 मिलियन बैरल तेल बसरा मीडियम, अल-शहीन और कतर लैंड से खरीदा। गौरतलब है, अब तक रिलायंस भारत में रूस के तेल की सबसे बड़ी खरीदार रही है और अमेरिका लगातार भारत पर रूसी तेल आयात घटाने का दबाव बना रहा है।