यूक्रेन ड्रोन फोर्सेज़ के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने बताया कि यूक्रेन ने नोवोरोसिस्क बंदरगाह में रूसी युद्धपोत और कब्ज़े वाले क्रीमिया के पास ब्लैक सी में एक तेल टर्मिनल पर बमबारी की है। उन्होंने कहा कि हमले में रूस के एडमिरल मकारोव मिसाइल वाहक को निशाना बनाया गया। यूक्रेन ने रूसी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं।