रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि 2022 से रूसी हिरासत में बंद अमेरिकी शिक्षक स्टीफन हबर्ड को जेल से रिहा कर दिया गया है। हबर्ड को इज़ियम (यूक्रेन) में गिरफ्तार किया गया था और उनपर यूक्रेनी सैन्य-चौकी पर तैनात रहने का आरोप था। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि रिहाई के बदले कुछ नहीं देना पड़ा।